Monday, June 27, 2011

36 जो भी कमजोर होता है सबसे पहले उसका मजबूत होना अनिवार्य है

ताओ तेह किंग 36
जो भी सिकुड़ता है
सबसे पहले उसका फैलना अनिवार्य है
जो भी कमजोर होता है
सबसे पहले उसका मजबूत होना अनिवार्य है
जो भी नीचे गिराया जाना है
सबसे पहले उसका उठना अनिवार्य है
लेने से पहले
कुछ दिया जाना भी अनिवार्यता है।

इसे चीजों की प्रकृति का अवलोकन करना कहा जाता है,
मृदु और दुर्बल, कड़े और मजबूत होने से उबरने के बाद होते हैं।

जैसे मछली गहरे पानी को नहीं छोड़ती,
ऐसे ही किसी देश के शस्त्रास्त्र का प्रदर्शन नहीं किया जाना चाहिए।